सिलीगुड़ी : हिंदी भाषा के व्यावहारिक प्रयोग, संवाद कौशल और कार्यक्षेत्र में भाषा के प्रभावी इस्तेमाल को लेकर सोमवार को सिलीगुड़ी में ‘प्रयोजनमूलक हिंदी कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान, सिलीगुड़ी की पहल पर आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। कार्यशाला में हिंदी की उपयोगिता, संवाद में भाषा की भूमिका तथा दैनिक जीवन और कार्यक्षेत्र में हिंदी के सही एवं प्रभावी प्रयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। प्रतिभागियों को हिंदी भाषा को सरल, सहज और प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करने के संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिए गए। आयोजकों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य कार्यक्षेत्र में हिंदी के इस्तेमाल को और अधिक सहज व स्पष्ट बनाना तथा लोगों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना है। साथ ही, इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों की रचनात्मकता और संवाद कौशल को भी विकसित करने का प्रयास किया गया।