Competator  
सिलीगुड़ी

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी पहल, शुरू हुआ डीडब्ल्यूएस ‘उत्कर्ष’ फ्री कोचिंग प्रोग्राम

Anjali Pandey

सिलीगुड़ी: दार्जिलिंग वेलफेयर सोसाइटी की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए DWS ‘उत्कर्ष’ फ्री कोचिंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य युवाओं को विभिन्न सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन और आवश्यक शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराना है। सिलीगुड़ी के सेल्सियन कॉलेज कैंपस में शुक्रवार आयोजित ऑफलाइन इंटरैक्टिव सेशन में बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में darjeeling वेलफेयर सोसाइटी के प्रेसिडेंट हर्षवर्धन श्रृंगला शामिल हुए। इस दौरान हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि DWS ‘उत्कर्ष’ के माध्यम से युवाओं को निःशुल्क कोचिंग और व्यक्तिगत मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे उत्तर बंगाल समेत पश्चिम बंगाल के प्रतिभाशाली युवाओं को सरकारी सेवाओं में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS), पुलिस, NDA समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर युवाओं को जानकारी दी गई। सफल अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह सही रणनीति, नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की जा सकती है।

SCROLL FOR NEXT