इस्लामपुर : ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के पामल इलाके में सड़क और सरकारी जमीन पर कथित तौर पर अवैध तरीके से पत्थर रखने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद ग्वालपोखर थाने के IC पिनाकी सरकार पुलिस बल के साथ इसी महीने की 11 तारीख को मौके पर पहुंचे।
मामले को लेकर IC पिनाकी सरकार ने एक व्यापारी से बातचीत की और सड़क तथा सरकारी जमीन पर पत्थर रखने के आरोप को लेकर सख्त चेतावनी दी। उन्होंने भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से बचने की हिदायत भी दी। पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर चर्चा है।