पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी  
सिलीगुड़ी

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

 जयगांव: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जयगांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर जयगांव पुलिस ने जयगांव के तला बस्ती इलाके में विशेष अभियान चलाकर दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 22.57 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जयगांव थाना को सूचना मिली थी कि तला बस्ती और आसपास के इलाकों में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री चल रही है। सूचना मिलते ही जयगांव के थाना प्रभारी मिंगमा शेरपा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और संदिग्ध इलाके में छापेमारी की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने दो युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयनाल उद्दीन (21), गोयाबाड़ी तला बस्ती और हाफिजार मियां (27), निवासी झरनाबस्ती के रूप में हुई है। दोनों को मौके पर ही हिरासत में लेकर जयगांव थाने लाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी बड़े मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

SCROLL FOR NEXT