पुलिस अब इस कारोबार से जुड़े दुकानदारों के अलावा आपूर्ति श्रृंखला में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि शहर के अन्य बाजारों में भी इस तरह के संदिग्ध उत्पादों की बिक्री हो रही थी या नहीं। फिलहाल शिकायत के आधार पर मामले की जांच जारी है।