सिलीगुड़ी

कवयित्री पवित्रा लामा ''पारिजात सम्मान'' से सम्मानित

सिलीगुड़ी : नेपाली साहित्य जगत की महान कवयित्री व उपन्यासकार विष्णु कुमारी वाइबा ''पारिजात'' के नाम सिलगढ़ी पारिजात जयंती समारोह समिति द्वारा रविवार को उत्तर बंग मारवाड़ी पैलेस में अपने प्रथम ''पारिजात सम्मान - 2026'' समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सिलीगुड़ी के निकट शालबाड़ी की निवासी जानी-मानी कवयित्री पवित्रा लामा को इस सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें अति​थियों ने शॉल ओढ़ा कर व खादा पहना कर एवं ताम्र पत्र व नकद 21,000 रुपये की पुरस्कार रा​शि संग पुरस्कृत किया।

उन्हें पुरस्कार प्रदान करने वालों में समारोह अध्यक्ष, नेपाली साहित्य जगत के प्रसिद्ध भाषाविद एवं वरिष्ठ आलोचक डॉ. गोकुल सिन्हा, डॉ. मोहन पी. दहाल, नेपाली सिनेमा जगत के दिग्गज निर्माता, निर्देशक व अ​भिनेता तुलसी ​घिमिरे, सिलगढ़ी पारिजात जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष गोपाल लामा व सचिव राजेश छेत्री, समिति के साहित्य प्रकोष्ठ के प्रमुख वरिष्ठ साहित्यकार कृष्ण प्रधान आदि ​सि​म्मिलित रहे। इस अवसर पर मुख्य अति​थि के रूप में दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट आमंत्रित थे जो कुछ सरकारी कार्यों के चलते उप​स्थित नहीं हो सके लेकिन उन्होंने अपना शुभकामना संदेश भेजा जिसका पाठ आयोजक समिति के सचिव राजेश छेत्री ने किया।

समारोह में वि​शिष्ट अति​थि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद समन पाठक, सिलीगुड़ी नगर निगम के पूर्व चेयरमैन दिलीप सिंह, नेपाली साहित्य जगत के वरिष्ठ साहित्यकार युवराज काफ्ले, ज्ञानेंद्र खतिवाड़ा, कवि राजा पुनियानी, बांग्ला साहित्यकार आशीष दास, हिंदी व उर्दू के साहित्यकार इरफान-ए-आजम, राजवंशी साहित्यकार प्रेमानंद राय व अन्य कई स​म्मिलित रहे। समारोह का सफल संचालन वरिष्ठ साहित्यकार उमेश कार्की डोली ने किया। समारोह में नृत्य-संगीत भरी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी खूब समां बांधा। वहीं, बड़े स्क्रीन पर प्रोजेक्टर द्वारा जीवंत नाट्य प्रस्तुति संग कवयित्री पारिजात के जीवन परिचय ने भी लोगों का खूब मन मोहा। इस सम्मान समारोह में सिलीगुड़ी व आसपास से सैकड़ों साहित्य-संस्कृति प्रेमी स​म्मिलित हुए।

SCROLL FOR NEXT