सिलीगुड़ी

परम पावन तुल्कु थामथोग रिम्पोछे का मिरिक आगमन , भक्तो ने कि भब्य स्वागत

Abhijit Dey

मिरिक : परम पावन टुल्कु थामथोग रिम्पोछे आज सुबह बाघडोग्रा हवाई अड्डा पर अवतरण होने पर उन्हे भब्य स्वागत किया गया। उनके आगमनको लेकर मिरिक के विभिन्न स्थानो में स्वागत गेट बनाया गया जहाँ भक्तो ने एकट्ठा होकर उन्हे खदामाला से स्वागत किया गया ।उनके साथ रहा संजय स्यांगबो ने बताया कि , उनके आनेसे मिरिक में बौद्ध धर्म के अनुयायीओ में काफी उत्साह है, और आगमी १९ और २० सितम्बर के दिन दो दिवशीय भब्य धार्मिक अनुष्ठान मे रोम्पोर्छे सम्बोधन करेंगे।इस के लिए झिल स्थित पार्क परिसर में एक बड़े कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं।मालुम हो कि ,

परम पावन तुल्कु थाम थोग रिम्पोर्छे दुनिया भर में एक प्रसिद्ध तिब्बती बौद्ध गुरु, विद्वान और मानवतावादी हैं। वे भारत के धर्मशाला में परम पावन 14वें दलाई लामा के निजी मठ, नामग्याल गुम्बा के पूर्व मठाधीश (2009 से 2025 तक) थे। वे इटली में चे पेल लिंग इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बती बुद्धिस्ट स्टडीज और वियतनाम में केंशेलिंग धर्म केन्द्र के आध्यात्मिक निदेशक भी हैं। सेरा जे गुम्बा में गहरी पढ़ाई के बाद, सबसे बड़ी एकेडमिक डिग्री "लहरम्पा गेशे" पाने वाले रोम्पोर्छे मिरिक पहुँचने पर उनके दर्शन और प्रवचन सुन्ने के लिए दार्जिलिंग पहाड सिक्किम तराई डुवर्स क्षेत्र से व्यापक संख्या मे भक्तो कि आने की जानकारी संजय स्यांगबो ने दि है।

SCROLL FOR NEXT