आरोपियों के साथ पुलिस व वन कर्मी  
सिलीगुड़ी

पैंगोलिन के शल्कों की तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

अलीपुरदुआर : वन्यजीव तस्करी के खिलाफ जलदापाड़ा वन विभाग की टीम ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। विश्व के सबसे दुर्लभ प्रजाति के जीवों में शामिल चीनी पैंगोलिन के शल्कों की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए तस्करी के गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में लगभग 470 ग्राम पैंगोलिन शल्क बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह स्केल्स अंतरराष्ट्रीय काले बाजार में लाखों रुपये तक बिक सकते हैं। गुप्त सूचना के आधार पर विभागीय टीम को भनक लगी थी कि क्षेत्र में वन्य प्राणी देहांत की तस्करी होने वाली है। मौके पर जलदापाड़ा वाइल्डलाइफ डिविजन के दक्षिण रेंज अधिकारी रजिब चक्रवर्ती के नेतृत्व में एक विभाज्य टीम ने अलीपुरदुआर जिले के फालाकाटा इलाके में अभियान चलाकर छापेमारी की और संदिग्ध व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिनोद राय कालिरहाट गांव, जलपाईगुड़ी और पूर्ण राय मध्या खूतीमारी गांव, जलपाईगुड़ी निवासी के रूप में हुई है। दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी अवैध वन्यजीव वस्तुओं की खरीद-बिक्री में संलिप्त थे और लंबे समय से इस अवैध नेटवर्क से जुड़े हुए थे। वनविभाग के प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि तस्कर सीमावर्ती क्षेत्रों के रास्ते इन स्केल्स को बाहर भेजने की योजना बना रहे थे। वन विभागीय सूत्रों के मुताबिक फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, गिरफ्तार दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। विभागीय टीम पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।

SCROLL FOR NEXT