गंगटोक : पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सिक्किम के प्रख्यात कलाकार, गायक, संगीतकार एवं नृत्य निर्देशक नरेन गुरुंग ने आज लोक भवन में सिक्किम के राज्यपाल श्री दुष्यंत गौतम से शिष्टाचार भेंट की।
उल्लेखनीय है कि नरेन गुरुङ को भारतीय राष्ट्रपति द्वारा 28 अप्रैल २०२५ को प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने पिछले छह दशकों से लोक संगीत, लोक साहित्य एवं पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्यपाल दुष्यंत गौतम ने नरेन गुरुङ के सांस्कृतिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरुंग के अनुभव, ज्ञान और लोक संगीत से जुड़ी विरासत का संरक्षण कर उसे युवा पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं से जुड़ी रह सकें।
इस अवसर पर नरेन गुरुङ ने लोक संगीत और लोक नृत्य के क्षेत्र में अपनी छह दशकों की यात्रा साझा की। उन्होंने राज्यपाल को सिक्किम की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और विरासत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे अपने प्रयासों से भी अवगत कराया।
राज्यपाल ने नरेन गुरुंग को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में भी युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे तथा सिक्किम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अपना योगदान जारी रखेंगे।