कालिम्पोंग: कालिम्पोंग के विधायक भरत कुमार छेत्री मंगलवार को अलगरह में निर्माणाधीन नवनिर्मित अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण कार्य से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर अस्पताल की वर्तमान स्थिति और निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान विधायक को आश्वस्त किया गया कि अस्पताल का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार चल रहा है। दिसंबर के अंत तक अस्पताल को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।
अस्पताल के शुरू होने से अलगरह और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।