सिलीगुड़ी

डालखोला में महिला के गले से सोने की चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात

Irfan E Azam

इस्लामपुर : काम खत्म कर घर लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। घटना रविवार शाम उत्तर दिनाजपुर जिले के डालखोला नगरपालिका के वार्ड नंबर 8 स्थित मस्करा पट्टी इलाके में हुई। पूरी वारदात इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वार्ड नंबर 5 निवासी सुमोना भगत काम खत्म कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके सामने पहुंचे और अचानक उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद डालखोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने CCTV फुटेज जुटाकर बदमाशों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सुमोना भगत ने बताया कि घर लौटते समय बाइक सवार दो युवकों ने अचानक उनकी चेन छीन ली। उनके पति गौतम भगत आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय लोगों ने इलाके में बढ़ती चोरी और छिनतई की घटनाओं पर चिंता जताते हुए शाम के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

SCROLL FOR NEXT