पुलिस से साथ स्थानीय नागरिक  
सिलीगुड़ी

नागराकाटा पुलिस ने 18 लोगों को लौटे खोए मोबाइल

नागराकाटा: नागराकाटा पुलिस ने आम लोगों की खोई हुई संपत्ति लौटाने और साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान 18 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन तथा साइबर ठगी के शिकार दो व्यक्तियों को उनकी राशि वापस सौंपी गई। नागराकाटा थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में माल महकमा पुलिस अधिकारी सुदीप्तो सरकार की उपस्थिति में मोबाइल और रकम संबंधित लाभार्थियों को लौटाई गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी गौतम सरकार सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।मोबाइल वापस मिलने पर समाचार पेपर विक्रेता सपन सिकदर ने खुशी जताते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। वहीं लुकसान ग्राम पंचायत की सदस्य कोशिला ग्वाला ने बताया कि चार महीने बाद उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिलना उनके लिए राहत भरा अनुभव है। साइबर ठगी के शिकार दो व्यवसायियों श्याम प्रसाद और अमित बरुआ ने भी अपनी राशि वापस मिलने पर संतोष जताया और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और सहायता पुलिस की प्राथमिक प्राथमिकता है।

SCROLL FOR NEXT