सिलीगुड़ी

नगरपालिका चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, डंबर चौक पर खोला कार्यालय

Abhijit Dey

कालिम्पोंग: मंगलवार, 27 अक्टूबर को डंबर चौक पर पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। नगरपालिका चुनाव संयोजक शुभ प्रधान ने पूजा-अर्चना करने और नारियल फोड़ने के बाद कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित हुए । भाजपा इस कार्यालय के माध्यम से चुनाव संबंधी गतिविधियों और रणनीतियों को संचालित करेगी। साथ ही, कार्यालय में नगरपालिका से जुड़े लोगों के सुझावों और शिकायतों पर भी ध्यान दिया जाएगा। पार्टी का कहना है कि यह कार्यालय केवल चुनावी गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और सुझावों को सुनने का भी केंद्र बनेगा।

SCROLL FOR NEXT