सिलीगुड़ी

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शहीद पार्क के पुनर्निर्माण की कवायद तेज

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद 11 माइल स्थिति शहीद पार्क के पुर्ननिर्माण और संरक्षण का काम आगे बढ़ा दिया गया है

Abhijit Dey

कालिम्पोंग: मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कालिम्पोंग के 11 माइल स्थित ऐतिहासिक शहीद पार्क के संरक्षण, पुनर्निर्माण और व्यवस्थित रखरखाव की कवायद तेज कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को पार्क का विस्तृत स्थल निरीक्षण और सर्वे किया गया। निर्वाचन क्षेत्र संख्या 36 के सभासद पाल्डेन तामांग के नेतृत्व में हुए इस ऑन-साइट सर्वे के दौरान नरेंद्र तामांग , शहीद परिवार समिति के प्रमुख निरयस मुखिया समेत अन्य लोग मौजूद हुए । कलिम्पोंग इंजीनियरिंग विभाग के मुख्य अभियंता अनिल छेत्री की मौजूदगी में पार्क के पुनर्निर्माण और संरक्षण की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पार्क की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के साथ आवश्यक आधारभूत संरचना, सौंदर्यीकरण, संरक्षण और नियमित रखरखाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर तकनीकी अध्ययन किया गया। बैठक में गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट के प्रतिनिधि भी उपस्थित हुए ।

सर्वे और प्रारंभिक चर्चा पूरी होने के बाद अब 11 माइल स्थित शहीद पार्क को अधिक व्यवस्थित, आकर्षक और स्मरणीय स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में काम तेज होने की उम्मीद है। आने वाली पीढ़ियों के लिए पार्क को संरक्षित करने और शहीदों के योगदान व बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से इसके पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण की योजना बनाई जा रही है।

SCROLL FOR NEXT