सिलीगुड़ी

मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान शुरू

मां की इच्छा कालीबाड़ी में पूजा कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की दीर्घायु की कामना

Khodija Khatun (Rabia)

सिलीगुड़ी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा सिलीगुड़ी टाउन मंडल-3 की ओर से गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के शुभारंभ पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मां की इच्छा कालीबाड़ी में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की।इस दौरान मंदिर में मोमबत्तियां जलाकर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद लोगों के बीच लड्डू और वस्त्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत अलग-अलग सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।गुरुवार को लड्डू वितरण, वस्त्र वितरण तथा पूजा-अर्चना के साथ अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। आयोजकों ने कहा कि आने वाले दिनों में भी विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए अभियान को जारी रखा जाएगा।

SCROLL FOR NEXT