मिरिक: साहित्य सुनाैं परिवार, मिरिक का 127वां मासिक प्रकरण एवं मासिक सभा कृष्णनगर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर के प्रेक्षागृह में आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अमर दुंगमाली ने की, जबकि संचालन महासचिव यज्ञनिधि ढकाल ने किया। प्रमुख सलाहकार राजबहादुर राई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मासिक साहित्य पाठ कार्यक्रम के दौरान देवेन्द्र राई ने बालौरी छंद में रचित कविता का वाचन किया। वहीं विजय बान्तवा ‘कैलाशी’, सुन्दर घिसिङ, विनोदसिंह खाती, युवराज भण्डारी, अजम प्रधान और केशाङ लामा ने लघुकथा प्रस्तुत की। जगत भण्डारी और एसबी गजमेर ने कविता पाठ किया, कार्यक्रम के दूसरे चरण में साहित्य सुनाैं परिवार के सहसचिव एवं साहित्यकार गणेश बराइली द्वारा लिखित नियात्रा कृति ‘अनुभूतिका पलहरू’ का विमोचन किया गया। इस दौरान साहित्यकारों ने कृति के साहित्यिक महत्व पर विचार व्यक्त किए।