सिलीगुड़ी

नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल का मंत्री आनंदमय बर्मन ने किया निरीक्षण

Khodija Khatun (Rabia)

सिलीगुड़ी : नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को राज्य के मंत्री आनंदमय बर्मन ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था, आधारभूत ढांचे और समग्र प्रबंधन का जायजा लिया। साथ ही चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और इलाज कराने पहुंचे मरीजों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों को मिलने वाली सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत कर अस्पताल के संचालन तथा मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

वहीं, अस्पताल पहुंचे मरीजों से भी उन्होंने सीधे बातचीत की और इलाज के दौरान उन्हें होने वाली परेशानियों तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था को लेकर मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों से फीडबैक लिया गया।

मंत्री आनंदमय बर्मन ने कहा कि क्षेत्र के आम लोगों को बेहतर और उचित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं और मरीजों को मिलने वाली सेवाओं पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

SCROLL FOR NEXT