सिलीगुड़ी

कलिम्पोंग की मेघा अग्रवाल ने हासिल की केमिकल साइंस में पीएच.डी.

Abhijit Dey

कालिम्पोंग: निवासी मेघा अग्रवाल ने केमिकल साइंस में पीएच.डी. की उपाधि हासिल कर डॉ. मेघा अग्रवाल बनने का गौरव प्राप्त किया। मेघा ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, कालिम्पोंग से प्रारंभिक शिक्षा, सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता से स्नातक और एनआईटी राउरकेला से एम.एससी. की। उन्होंने आईएसीएस, कोलकाता से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। कालिम्पोंग मारवाड़ी समाज ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

SCROLL FOR NEXT