कर्सियांग: कर्सियांग स्थित सेंट अल्फन्सस स्कूल के ऊपरी हिस्से में अब्राम बस्ती (कटलेरी) क्षेत्र में रविवार रात लगभग 8 बजे आग लगने से दो घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जबकि एक अन्य घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, एक विद्युत पोल से अचानक स्पार्क निकलने के बाद आग लगी। इस घटना में माइकल थामी और उनके भाई बाबुल थामी के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। वहीं, ऊपर की ओर स्थित नीता लामा के घर को भी आंशिक नुकसान पहुंचा।
आग लगते ही परिवारों ने सामान बचाने का प्रयास किया, लेकिन महत्वपूर्ण दस्तावेज, कपड़े, रसोई के सामान सहित अधिकांश वस्तुएं जल गईं। सूचना मिलते ही कर्सियांग दमकल केंद्र से कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
घटना के बाद भाजपा नेताओं, विद्युत विभाग, डिजास्टर मैनेजमेंट सेल तथा नगरपालिका के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया ।