मैराथन दौड़ में भाग लेते लोग  
सिलीगुड़ी

शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की 113वीं जयंती पर मैराथन दौड़ का आयोजन

कालचीनी: अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी प्रखंड अंतर्गत राजाभातखावा में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की 113वीं जयंती के अवसर पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजाभातखावा नेपाली समाज कल्याण समिति की ओर से किया गया। इस मैराथन में क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से 60 से अधिक युवक-युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गोरखा समाज भवन परिसर में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद वरिष्ठ समाजसेवी जयबहादुर छेत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दौड़ की शुरुआत दुर्गा मल्ल चौक से हुई और पानीझोड़ा तक जाकर पुनः दुर्गा मल्ल चौक पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में स्थानीय लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को आगामी भानु जयंती कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, स्वास्थ्य और सामाजिक एकता का संदेश देना रहा।

SCROLL FOR NEXT