Members of Lions Club of Siliguri Unnati 
सिलीगुड़ी

शिक्षा, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण को लेकर लायंस उन्नति चला रहा मुहिम

सामाजिक सरोकार

लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी उन्नति

स्थापना : 2018

वर्तमान सदस्य : 21

सेवा कार्य : सरकारी स्कूलों में पंखे व नैपकिन बैंडिंग मशीन लगवाना, फूड फॉर ऑल, कंबल वितरण, छाता वितरण, जूस और पानी वितरण, ट्रैफिक जागरूकता प्रोग्राम, पौधरोपण 7 दिवसीय ड्राइव, कोविड के समय वैक्सीनेशन ड्राइव व घर-घर खाना पहुंचाया, पर्यावरण संरक्षण व शिक्षा को लेकर काम करना सहित अन्य।

लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी उन्नति विगत 7 सालों से समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। क्लब शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सेवा कर रहा है ताकि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह सके। शिक्षा ग्रहण में कोई परेशानी न हो। इसके अलावा भूखमरी को लेकर क्लब काम करता आ रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। ठंड में 13 या 15 दिनों का ड्राइव चलाकर 1500 कंबलों का वितरण किया जाता है।

हर साल 5000 से ज्यादा लोगों को खाना खिलाया जाता है। जिसे देख आम जनता भी आगे आते है और डोनेशन देकर क्लब का सहयोग का करते है। विगत 7 सालों में हजारों यूनिट रक्त एकत्रित किए जा चुके है। पूजा में साड़ी वितरण किया जाता है। क्लब की यह मुहिम और समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए अन्य ढेरों कार्य लोगों के लिए प्रेरणादायक है। वहीं, इस बार 8वें स्थापना दिवस पर क्लब का कार्यभार महिला टीम को सौंपा गया है ताकि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके।

इसे लेकर पेश है क्लब के सदस्य विनीत नकीपुरिया से हुई खास बातचीत के कुछ अंश :

प्रश्न : आपकी संस्था कब से और किस चीज को लेकर कार्यरत है?

उत्तर : लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी उन्नति की स्थापना 2018 में हुई थी। यह संस्था लोगों तक उनकी जरूरत के अनुसार सुविधाएं पहुंचाने को लेकर कार्यरत है। जैसे : ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, वाटर टैंक लगाना, फूड फॉर ऑल, छाता वितरण, कंबल वितरण, सरकारी स्कूलों में पंखे लगवाना, 3 स्कूलों में नैपकिन बैंडिंग मशीन लगाया गया है। 7 दिवसीय पौधरोपण ड्राइव सहित अन्य सामाजिक सेवा कार्यों में योगदान देती आ रही है।

प्रश्न : आपकी संस्था के अब तक के सफर को आप किस रूप में देखते है?

उत्तर : संस्था काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 2018 से सफर शुरू हुआ था। संस्था से जुड़ने के बाद समाज में एक सकारात्मक छवि बनी। लोगों के बीच जाने के बाद उनकी बुनियादी जरूरतों के बारे में पता लगा। कोविड के समय वैक्सीनेशन ड्राइव चलाया गया, लोगों तक घर-घर जाकर खाना पहुंचाया गया। आपदा में 24*7 लोगों तक खाना पहुंचाया गया है। सामाजिक क्षेत्रों में क्लब के सदस्यों ने बहुत ही योगदान दिया, जिसे देख आम जनता ने भी सेवा में योगदान के लिए क्लब का सहयोग किया। जनता ने डोनेशन भी दिया।

प्रश्न : अब तक की बड़ी-बड़ी उपलब्धियां क्या है?

उत्तर : सरकारी गर्ल्स स्कूलों में सेनेटरी बैंडिंग मशीन लगाया गया। पंखा वितरण, सेनेटरी नैपकीन वितरण किया गया। इसके अलावा स्कूलों में रनिंग वाटर सिस्टम की व्यवस्था की गई। हर साल अगस्त महीने में पुलिस स्टेशन, आर्मी क्षेत्र, स्कूल, आश्रम, इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में 7 दिवसीय ट्री प्लानटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, ताकि लोगों को उस पौधों से शुद्ध वायु मिल सके। शिक्षा और पर्यावरण को लेकर क्लब ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहा है, ताकि लोगों में जागरूकता आए।

प्रश्न : आगे भविष्य की क्या योजनाएं है?

उत्तर : ग्रामीण शिक्षण पर काम किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में हर बच्चें को शिक्षा मिलती है, लेकिन ग्रामीण स्तर पर बच्चें अक्सर शिक्षा से वंचित रह जाते है, क्योंकि आसपास स्कूल नहीं होता है। इसलिए साक्षरता कक्षा देने की योजना है। शिक्षा की एक अलग महत्ता है, लोगों में शिक्षा से जागरूकता आती है और वही जागरूकता समाज का उत्थान करती है। स्वास्थ्य सेवा पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

प्रश्न : क्या संदेश देना चाहेंगे?

उत्तर : निजी स्तर पर हो या किसी क्लब से जुड़कर, जो भी व्यक्ति सक्षम है, वह आगे आकर समाज सेवा में योगदान दें। शिक्षा को लेकर कार्य करें, क्योंकि शिक्षा एक ऐसी चीज है, जो लोगों को जागरूक करती है। अशिक्षा से लोग जागरूक नहीं हो सकेंगे। समाज से केवल लेना नहीं, समाज को देना भी सीखना चाहिए।

प्रस्तुति : अंजली पांडेय

SCROLL FOR NEXT