सिलीगुड़ी : लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी ग्रेटर फेमिना परिवार ने जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया। उपवन क्लब हाउस, उत्तरायण में श्वेता अग्रवाल के संयोजन में भजन, नृत्य एवं मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।
आकर्षण का केंद्र हांडी फोड़ की रस्म रही। सभी सदस्यों ने राधा-कृष्ण के मनमोहक एवं आकर्षक रूप धारण कर समारोह की शोभा बढ़ाई। सजे-धजे लड्डू गोपाल के साथ उपस्थित सदस्यों ने पूरे उत्साह और भक्ति के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। हर कोई राधा-कृष्ण के सुंदर रूप में बेहद मनमोहक नजर आया। स्वादिष्ट प्रसाद का भी सभी ने आनंद उठाया।