प्रशंसा पत्र लेते मन घिसिंग  
सिलीगुड़ी

कालिम्पोंग में गोरामोमु मोर्चा अध्यक्ष मन घिसिंग को प्रशंसा पत्र

कालिम्पोंग: गोरखा राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा (गोरामोमु) कालिम्पोंग ब्लॉक–1 समिति ने अपने केंद्रीय अध्यक्ष मन घिसिंग को दार्जिलिंग स्थित केंद्रीय कार्यालय में औपचारिक रूप से प्रशंसा पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उनके नेतृत्व, समर्पण और राजनीतिक योगदान की सराहना की गई।समिति के प्रवक्ता लोप्सांग तामांग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने यह प्रशंसा पत्र सौंपा। पत्र में उल्लेख किया गया कि मन घीसिंग ने पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ गोरखा समुदाय के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समिति के अनुसार, नई दिल्ली स्थित अशोका होटल में आयोजित एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक में मन घिसिंग की सक्रिय भागीदारी को एक अहम उपलब्धि माना गया है। इस बैठक में 38 राजनीतिक दलों की उपस्थिति रही, जहां गोरामुमो ने भी गोरखा समुदाय के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रशंसा पत्र में कहा गया है कि क्षेत्रीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने की दिशा में मन घिसिंग की पहल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नई ऊर्जा का संचार किया है। साथ ही, पार्टी के संस्थापक सुभाष घिसिंग द्वारा वर्ष 1996 में प्राप्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार का भी उल्लेख किया गया और इसे गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बताया गया। समिति ने विश्वास जताया कि वर्तमान नेतृत्व इस विरासत को आगे बढ़ा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और भविष्य में और अधिक राजनीतिक सफलता की कामना भी की गई।

SCROLL FOR NEXT