मिरिक: सिलीगुड़ी के सिटी सेंटर में आयोजित कंचनजंगा टूरिज्म फेस्टिवल 2026 के उद्घाटन समारोह में मिरिक, तिमी और इलाम को जोड़कर परिकल्पित ‘कंचनजंगा टीस्केप ट्रायंगल’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मिरिक को पश्चिम बंगाल, तिमी को सिक्किम और इलाम को नेपाल की ‘टी कैपिटल’ घोषित करने का प्रस्ताव रखा गया। पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय, चाय, जैव विविधता, संस्कृति और पर्यटन को जोड़कर कंचनजंगा क्षेत्र में दुनिया का पहला समुदाय-नेतृत्व वाला ‘टीस्केप कंजर्वेशन एंड टूरिज्म जोन’ विकसित करना है। मिरिक की ओर से अश्विनी तामांग, कल्याण राई और होमस्टे संचालक पालसांग स्यांगदेन ने सहभागिता की। समारोह में आध्यात्मिक गुरु तंदिम लू, ब्रांड एंबेसडर भाईचुंग भूटिया और संस्थापक राज बसु सहित नेपाल, भूटान व पूर्वोत्तर के कई अतिथि मौजूद हुए।