जनकल्याण शिविर में लोगों की भीड़
सिलीगुड़ी

अलीपुरदुआर में जनकल्याण शिविरों में उमड़ी भारी भीड़

अलीपुरदुआर: पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्यभर में आयोजित जनकल्याण शिविरों में लोगों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अलीपुरदुआर जिले के विभिन्न ब्लॉकों में चल रहे शिविरों में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लिए आवेदन कर रहे हैं। कालचीनी प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में चाय बागान, ग्रामीण और वन बस्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विभिन्न योजनाओं के स्टॉलों पर भीड़ देखी गई, जिसमें सबसे अधिक आकर्षण आयुष्मान भारत योजना के स्टॉल पर रहा, जहां लाभार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले राज्य में स्वास्थ्य साथी योजना के कारण आयुष्मान भारत योजना का लाभ सीमित था, लेकिन अब अधिक लोगों को इस योजना से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। शिविर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी लोगों की आवेदन प्रक्रिया, फॉर्म भरने और दस्तावेज जांच में मदद करते नजर आए। भाजपा नेताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अब तेजी से जनता तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों में जागरूकता और भागीदारी बढ़ रही है।

SCROLL FOR NEXT