कालिम्पोंग: दूसरे ग्रैंड एडिशन लेट केबी छेत्री हॉकी गोल्ड कप टूर्नामेंट के आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को भरत छेत्री हॉकी एकेडमी, 16 माइल, अपर पैगांग में बैठक आयोजित की गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष भरत छेत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन सचिव नवीन थापा मंगर ने किया।
बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान चार दिवसीय टूर्नामेंट की तैयारियों, प्रबंधन और आयोजन को सफल बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा। आयोजकों को उम्मीद है कि प्रतियोगिता से क्षेत्र में हॉकी को बढ़ावा मिलेगा, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी।