सिलीगुड़ी

कर्सियांग में गणेश चतुर्थी पर पूजा का आयोजन

Abhijit Dey

कर्सियांग: दार्जिलिंग पहाड़ के कर्सियांग में भी चार दिवसीय गणेश चतुर्थी पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ शुरू हो गई है। जगदीश मंदिर परिसर में मारवाड़ी युवा मंच कर्सियांग अर्नव के आयोजन तथा मंदिर के पुरोहित आनंद पारिख के सहयोग से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। मंच की ओर से पिछले कई वर्षों से लगातार गणेश चतुर्थी पर पूजा आयोजित की जा रही है। सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शाम को विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच कर्सियांग अर्नव के वरिष्ठ प्रतिनिधि आयुष गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया जाएगा। बुधवार को पूजा-अर्चना और हवन के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

SCROLL FOR NEXT