सिलीगुड़ी

कर्सियांग भाजपा की सांगठनिक बैठक

Abhijit Dey

कालिम्पोंग: भारतीय जनता पार्टी की दार्जिलिंग जिला कमेटी की सांगठनिक बैठक कर्सियांग विधानसभा क्षेत्र के डूडे में आयोजित हुई। बैठक में मंडल संख्या 3, 7 और 9 की सांगठनिक गतिविधियों, आगामी योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष संजीव लामा, जिला महासचिव सोंगडेन लेप्चा सहित मंडल अध्यक्षों, वार्ड, बूथ और जिला कमेटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में आगामी मिरिक नगरपालिका चुनाव की तैयारियों पर भी विशेष चर्चा हुई। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, जनता से संपर्क बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।

SCROLL FOR NEXT