कालिम्पोंग: कालिम्पोंग जिले में खेलकूद के विकास और खेल विभाग को और मजबूत करने को लेकर जिला खेलकूद एसोसिएशन (डीएसए) की कार्यकारी निकाय की बैठक मंगलवार को ट्रेजर हॉल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कालिम्पोंग के विधायक भरत छेत्री ने की।
बैठक में कालिम्पोंग के जिला मजिस्ट्रेट कुखुक भूषण (आईएएस) और जिला पुलिस अधीक्षक अपराजिता राय (आईपीएस) सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद हुए। बैठक में जिले में खेलकूद के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने तथा स्थानीय प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें उचित प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। विधायक भरत छेत्री ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को उनकी सक्रिय भागीदारी और महत्वपूर्ण सुझावों के लिए धन्यवाद दिया।