सिलीगुड़ी

जोंगू में 95 फीसदी विरासत कचरा साफजोंगू में 95 फीसदी विरासत कचरा साफ

Abhijit Dey

जोंगू: सिक्किम के जोंगू ब्लॉक ने ठोस कचरा प्रबंधन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत चलाए गए अभियान में दशकों से जमा विरासत कचरे का लगभग 95 प्रतिशत साफ किया जा चुका है। इसके साथ ही जोंगू को लगभग कचरा-मुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। पासिंगदांग स्थित ब्लॉक प्रशासनिक केंद्र में स्थापित क्षेत्र की पहली प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई से सातों ग्राम पंचायत इकाइयों और 1,900 से अधिक परिवारों को सेवा मिल रही है। प्रशासन, वन विभाग, पंचायत संस्थाओं, जीआरईएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों के सहयोग से जंगलों, झोरों और दुर्गम इलाकों से कचरा एकत्र कर उसे अलग किया जा रहा है। पिछले तीन महीनों में बड़े पैमाने पर कचरा संग्रहित किया गया। गैर-उपचार योग्य कचरे को मार्तम स्थित निर्धारित लैंडफिल तक पहुंचाया जा रहा है। अब प्रशासन का जोर घरों से निकलने वाले कचरे के चार-तरफा पृथक्करण, पुन: उपयोग और एकल-उपयोग प्लास्टिक पर रोक पर है। प्रखंड विकास अधिकारी डॉ. महेंद्र तमांग ने कहा कि दशकों पुराने कचरे को हटाना बेहद कठिन कार्य था। प्रशासनिक प्रतिबद्धता और समुदाय की भागीदारी से यह संभव हुआ। ‘स्वच्छ और पवित्र जोंगू’ अभियान को क्षेत्रीय विधायक-सह-मंत्री पिंत्सो नामग्याल लेप्चा के मार्गदर्शन में आगे बढ़ाया जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT