Jorapani river  
सिलीगुड़ी

जोड़ापानी-फुलेश्वरी नदियां बदहाल, सिंचाई विभाग ने शुरू की सफाई

ड्रोन से होगी निगरानी; भारी बारिश में बाढ़ के खतरे ने बढ़ाई चिंता

Anjali Pandey

सिलीगुड़ी : शहर की दो प्रमुख नदियां जोड़ापानी और फुलेश्वरी इन दिनों कचरे, गाद और जलकुंभी जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमित देखरेख नहीं होने के कारण नदियों की हालत खराब हो गई है। किनारों पर कचरा और झाड़ियां जमा हैं, जिससे नदी की जलधारण क्षमता और प्रवाह प्रभावित हो रहा है। साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद सिंचाई विभाग सक्रिय हुआ है। शनिवार घोगोमाली इलाके में जोड़ापानी नदी के किनारे सफाई अभियान चलाया गया। विभाग ड्रोन की मदद से नदी के पूरे प्रवाह और स्थिति की तस्वीरें भी रिकॉर्ड कर रहा है। विभाग के अनुसार, यह अभियान गुरुवार से शुरू किया गया है और इसी तरह फुलेश्वरी नदी के किनारे भी सफाई की जाएगी।

SCROLL FOR NEXT