सिलीगुड़ी

जिला अदालत में एसडीएफ प्रवक्ताओं ने जीता मुकदमा

Abhijit Dey

गंगटोक : सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) की प्रवक्ता योजना खालिंग और युवा प्रभारी रिवाज लिम्बू ने नाम्ची जिला अदालत में लंबे समय से चल रहे एक मुकदमे में जीत हासिल की है। पार्टी ने इसे लोकतंत्र की रक्षा और संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक फैसला बताया है।

31 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में एसडीएफ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (प्रचार-प्रसार) अम्बर राई ने दोनों नेताओं को इस जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था में जनता के पक्ष में आवाज उठाना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। ऐसे में न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए जारी संघर्ष के बीच यह फैसला एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

एसडीएफ ने कहा कि नाम्ची जिला अदालत का निर्णय इस बात का प्रमाण है कि न्यायपालिका में न्याय की उम्मीद और विश्वास कायम है। पार्टी ने निष्पक्ष निर्णय के लिए जिला अदालत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिक्किम और सिक्किम की जनता के हितों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उसका संघर्ष जारी रहेगा।

दोनों युवा नेताओं ने पार्टी के अध्यक्ष पवन चामलिंग से मुलाकात किया जहां उन्हें अध्यक्ष चामलिंग ने बधाई देते हुए खादा पहना कर स्वागत किया।

SCROLL FOR NEXT