सिलीगुड़ी

झाड़ू लेकर सफाई में जुटे मंत्री, एयरपोर्ट पर चलाया सेवा संकल्प अभियान।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर महीनेभर चल रहा अभियान, पौधरोपण भी किया गया।

Khodija Khatun (Rabia)

सिलीगुड़ी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को बागडोगरा एयरपोर्ट परिसर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने खुद हाथ में झाड़ू लेकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया।अभियान के तहत एयरपोर्ट परिसर में स्वच्छता अभियान के साथ पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मंत्री दिलीप घोष ने सफाई अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हुए एयरपोर्ट परिसर की सफाई की। कार्यक्रम में राज्य के दो राज्य मंत्री शांतनु प्रमाणिक और आनंदमय बर्मन भी मौजूद रहे।

इस मौके पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि देशभर में स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया गया है, जिसमें स्वच्छता को प्रमुखता दी जा रही है।उन्होंने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से एयरपोर्ट प्रबंधन के सहयोग से बागडोगरा एयरपोर्ट पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत सेवा और जनहित से जुड़े विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट परिसर में पौधरोपण भी किया गया। आयोजकों के अनुसार, महीनेभर चलने वाले अभियान के तहत आगे भी सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

SCROLL FOR NEXT