सिलीगुड़ी

जरूरतमंद मरीजों के लिए भरोसे का नाम बने डॉ. पी.डी. भूटिया

Abhijit Dey

कालिम्पोंग: चिकित्सा सेवा को समाजसेवा का माध्यम बनाकर डॉ. पी.डी. भूटिया गरीब और असहाय मरीजों के लिए भरोसे का केंद्र बन रहे हैं। मूल रूप से कालिम्पोंग के लावा निवासी और वर्तमान में सिलीगुड़ी में चिकित्सा सेवा दे रहे डॉ. भूटिया हर शनिवार फार्च्यून क्लीनिक, खपरैल मोड़, माटीगाड़ा में जरूरतमंदों का निशुल्क चेकअप किया । आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मुफ्त जेनेरिक दवाइयां भी दी। इसके अलावा जरूरतमंद परिवारों को 5 किलो चावल, 1 किलो दाल और 1 लीटर तेल उपलब्ध कराया गया। उनकी सेवा भावना और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें ‘सचेत नागरिक सम्मान 2025’ से भी सम्मानित किया गया। उनकी पहल चिकित्सा क्षेत्र में इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल है।

SCROLL FOR NEXT