पीसी मित्तल बस स्टैंड में गोरखा प्रदर्शनकारी 
सिलीगुड़ी

77 दिनों से ईशान गुरुंग लापता, सीबीआई जांच की मांग

सिलीगुड़ी: ईशान गुरुंग के माता पिता रो-रो कर दिन गुजर रहे है | उनकी नजर हर पल दरवाजे पर टिकी रहती है और उम्मीद लगाए बैठे है उनका 14 वर्षीय बेटा जल्द घर आएगा | लेकिन 77 दिन बीत चुके है और लापता ईशान गुरुंग का कोई सुराग नहीं मिला है | 14 वर्षीय ईशान गुरुंग जिनका घर सेवक थाना अंतर्गत 10 माइल इलाके में है और वे 23 अगस्त 2025 से लापता है | लोगों का सवाल है कि, ईशान को क्या धरती खा गई या आसमान निगल गया , आखिर अब तक पुलिस क्यों असफल हो रही है |

ईशान की फिक्र में उसके माता पिता खाना-पीना कम कर चुके है | पुलिस के लचीलेपन से गोरखा समुदाय हैरान है | शुक्रवार को गोरखा समुदाय ने प्रशासन से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए, सालूगाड़ा से पीसी मित्तल बस स्टैंड तक एक प्रदर्शन रैली का आयोजन किया था | इस दौरान गोरखा समुदाय भारी संख्या में उपस्थित थे | पीसी मित्तल पर रैली समाप्त करने के बाद मनिंदर गोरखा ने सीबीआई जांच की मांग की | मनिंदर गोरखा ने इस दौरान कहा कि, यह किसी जाति समुदाय का मामला नहीं है एक नाबालिग बालक 77 दिनों लापता है उसकी कोई खबर नहीं है | इस तरह की घटना समाज के लिए चिंता का विषय है | यदि ईशान के स्थान पर किसी नेता या बड़े व्यापारी का बेटा होता तो शायद अब तक कोई सुराग मिल जाता, लेकिन साधारण माता पिता की आवाज प्रशासन के कानों तक नहीं पहुंच रही है | गोरखा समुदाय ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है, यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आने वाले समय में वे बड़ा आंदोलन करेंगे |

SCROLL FOR NEXT