राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष  
सिलीगुड़ी

दार्जिलिंग पर्यटन विकास के लिए 2 हजार करोड़ से अधिक निवेश योजना

मिरिक: पश्चिम बंगाल सरकार दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र को वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़े कदम उठाने जा रही है। राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने बताया कि पर्यटन बुनियादी ढांचे के विस्तार और आधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए दार्जिलिंग क्षेत्र में 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की योजना बनाई गई है। मंत्री ने बताया कि मिरिक के सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस योजना के तहत मिरिक की प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित रखते हुए पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सरकार को उम्मीद है कि इन परियोजनाओं से दार्जिलिंग पहाड़ क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे और स्थानीय व्यापार व आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

SCROLL FOR NEXT