उद्घाटन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोग  
सिलीगुड़ी

रेल कोच रेस्तरां का उद्घाटन

कालियागंज: उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज रेलवे स्टेशन पर एक अभिनव रेल कोच रेस्तरां का उद्घाटन उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे के कटिहार डिवीजन के डिवीजनल मैनेजर किरणेंद्र नारा द्वारा किया गया। मंगलवार को इस अभिनव रेस्तरां के उद्घाटन के उपलक्ष्य में रेलवे स्टेशन पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें रायगंज विश्वविद्यालय के कुलपति दीपक रॉय और रेलवे विभाग के उच्च पदस्थ अधिकारियों सहित गणमान्य लोग शामिल हुए। रेलवे विभाग ने यह दिखा दिया है कि कैसे एक पुराने रेलवे कोच को बिना फेंके उसे रेस्तरां में परिवर्तित किया जा सकता है। रेल कोच रेस्तरां के अंदर आधुनिक वातानुकूलित बैठने की व्यवस्था की गई है। जहां एक बार में 60 लोग बैठ सकते हैं।

इतना ही नहीं रेस्तरां के बाहर 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। रेल कोच रेस्तरां की बाहरी दीवारों पर पेड़-पौधों, जानवरों और पक्षियों की तस्वीरों को खूबसूरती से चित्रित किया गया है। जो आने-जाने वाले लोगों को सहज ही आकर्षित करता है। उद्घाटन से पहले ही इस रेल कोच रेस्टोरेंट को देखने के लिए रायगंज स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ लग गई थी। जिस दिन से रेलवे कोच को रायगंज रेलवे स्टेशन की रेल लाइन से एक बड़े ट्रक पर लोड करके मौजूदा रेस्टोरेंट की जगह पर ले जाया गया, लोगों में बहुत उत्साह था। रेस्तरां के मैनेजमेंट के इंचार्ज प्रियब्रत दुबे ने कहा कि इस रेस्तरां में स्वादिष्ट खाना मिलेगा।

SCROLL FOR NEXT