सिलीगुड़ी

राशन कार्ड है तो ये खबर जरूर पढ़ें! अक्टूबर में कहीं बंद न हो जाए राशन की राह

Khodija Khatun (Rabia)

सिलीगुड़ी :राशन कार्डधारकों के लिए अक्टूबर से जुड़ा एक अहम अपडेट सामने आया है। आज भी आपका राशन कार्ड चालू है, लेकिन अगर लंबे समय से आपने राशन नहीं उठाया है तो अक्टूबर में कार्ड की स्थिति बदल सकती है। सामने आई जानकारी के मुताबिक लगातार छह महीने तक पीडीएस राशन नहीं लेने वाले कार्डों को 1 अक्टूबर से निष्क्रिय किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। ऐसे में जिन परिवारों ने लंबे समय से राशन नहीं लिया है, उन्हें अपने कार्ड की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि 1 अक्टूबर से सभी राशन कार्ड बंद हो जाएंगे। मामला मुख्य रूप से उन कार्डों की सक्रियता और सत्यापन से जुड़ा है, जिनका लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है। इसके अलावा आधार लिंकिंग और e-KYC भी राशन सुविधा जारी रखने में अहम है। पश्चिम बंगाल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग खुद कार्ड को आधार से लिंक कराने और e-KYC पूरा करने की सलाह देता है, ताकि खाद्यान्न मिलने में रुकावट न आए।

सिलीगुड़ी में भी सावधानी जरूरी

ध्यान रखें, अफवाह और नियम में फर्क

SCROLL FOR NEXT