रथ यात्रा में लोगों की भीड़  
सिलीगुड़ी

रथ मेले में उमड़ा जनसैलाब, गूंजा 'जय जगन्नाथ’

अलीपुरदुआर: डुआर्स क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी प्रखंड अंतर्गत हैमिल्टनगंज की ऐतिहासिक रथयात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर रथ की रस्सी खींची और सुख-समृद्धि की कामना की। हैमिल्टनगंज रथयात्रा का इतिहास ब्रिटिश काल से जुड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चाय बागानों के यूरोपीय अधिकारियों की पहल से शुरू हुई यह परंपरा आज डुआर्स की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। काली मंदिर से निकली भव्य रथयात्रा के साथ 11 दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में उत्तर बंगाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से व्यापारी पहुंचे हैं। घरेलू सामान, मिठाइयां, झूले और पारंपरिक मिट्टी के खिलौने लोगों के आकर्षण का केंद्र बने है । इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल हुए। वहीं, फालाकाटा के जटेश्वर में भी रथयात्रा उत्साह के साथ संपन्न हुई।

SCROLL FOR NEXT