सिलीगुड़ी : आसन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 की बयार में इन दिनों सिलीगुड़ी व आसपास में जगह-जगह हिंदू सम्मेलन का दौर जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को हिंदू सम्मेलन आयोजक समिति की ओर से बिधान मार्केट ऑटो स्टैंड में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर बंगाल प्रांत के संपर्क प्रमुख विवेक सर्राफ, गौड़ीय मठ के प्राणगोपाल प्रभु, हिंदू सम्मेलन आयोजक समिति के अध्यक्ष नारायण दत्त आदि ने वक्तव्य रखे। वक्ताओं ने मुख्य रूप से हिंदुओं की एकजुटता की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि, जब तक हिंदू एकजुट नहीं होते, हिंदुओं का उत्थान संभव नहीं है। हिंदू संगठित होंगे तभी भारत समर्थ होगा। हिंदू जागरूक होंगे तभी वे सुरक्षित हो पाएंगे। हिंदू जागरण की दिशा को नई चेतना और उर्जा प्रदान करने के लिए सनानत धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता बहुत जरूरी है। इस सम्मेलन में अन्य कई लोग सम्मिलित रहे।