बर्फबारी में आवाजाही करते यात्री  
सिलीगुड़ी

भारी बर्फबारी से पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित 540 वाहन फसें

गंगटोक: पूर्वी सिक्किम के ऊंचाई वाले क्षेत्रों, विशेषकर नाथुला दर्रा और छांगू झील से लेकर थर्ड माइल चेक पोस्ट तक भारी बर्फबारी के कारण पर्यटक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। सोमवार शाम से हो रही बर्फबारी के कारण पर्यटकों को काफी आकर्षित कर रहा है वही भारी बर्फबारी से सड़क संपर्क में असुविधा हो रही है। मंगलवार दोपहर से हो रहे बर्फबारी के कारण 15 माइल के पास ठूलो खोला नामक स्थान में लगभग 150 वाहन फस गया था। जिसे सिक्किम पुलिस और ग्रेफ के जवानों ने तत्परता के साथ इलाकों के हटा कर गंगटोक कि तरफ रवाना करने में सक्षम हुआ है।उपलब्ध जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बर्फबारी के चलते लगभग 540 पर्यटक वाहन रास्ते में फंस गए थे। इनमें से अब तक 218 वाहनों को सुरक्षित रूप से क्षेत्र से बाहर निकाला जा चुका है। टूर ऑपरेटरों को सलाह दी गई है कि वे अपने पर्यटकों और चालकों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें, ताकि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और शेष वाहनों को सुरक्षित निकालने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। वही कुछ फसें हुए पर्यटकों को भारती सेना ने पनाह देने कि व्यवस्था किया है।

SCROLL FOR NEXT