गणेश पूजा करते आयोजक 
सिलीगुड़ी

रेगुलेटेड मार्केट में भव्य रूप से गणेश पूजा का आयोजन

Gayetri Yadav

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के रेगुलेटेड मार्केट में श्री गणेश पूजा समिति की ओर से इस वर्ष 17वां गणेश उत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। पूजा को लेकर बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। पूजा समिति के सदस्य हरिद्वार सिंह ने बताया कि इस बार लगभग 8 लाख 21 हजार रुपये की लागत से पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। माटीगाड़ा निवासी राम कुमार ने गणेश प्रतिमा के लिए 60 हजार रुपये का सहयोग दिया है। पांच दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में पूजा सामग्री का पूरा खर्च महादेव प्रसाद वहन कर रहे हैं। वहीं, टुनटुन सिंह प्रसाद के लिए विशेष सहयोग कर रहे हैं, जबकि पुरोहित का खर्च विक्रम सिंह की ओर से दिया जाएगा। 18 सितंबर को गणेश प्रतिमा के विसर्जन से पहले भंडारे का आयोजन किया जाएगा। हरिद्वार सिंह ने बताया कि रेगुलेटेड मार्केट में प्रत्येक वर्ष गणेश उत्सव भव्य रूप से मनाया जाता है। मंडी के छोटे-बड़े व्यापारी मिल-जुलकर पूजा में सहयोग करते हैं। उत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

रेगुलेटेड मार्केट में गणेश पूजा में शामिल आयोजन व अन्य

SCROLL FOR NEXT