सिलीगुड़ी

गोपाष्टमी पर सकारात्मक राजनीति और सद्भावपूर्ण समाज निर्माण का संदेश

Abhijit Dey

कालिम्पोंग: देवीडांगा स्थित गिरिराज गौशाला में आयोजित गोपाष्टमी पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठानों में भाजपा जिला सचिव सॉन्गडेन लेपचा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल संगठनात्मक गतिविधियों और जनसेवा तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि सामाजिक सद्भाव, संस्कृति, आस्था और मानवीय मूल्यों को भी महत्व देना चाहिए। उनके अनुसार, राजनीति किसी की आलोचना करने या नीचा दिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी सम्मान, एकता और सकारात्मक सोच के जरिए समाज में रचनात्मक बदलाव लाने का जरिया होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन बिना किसी द्वेष के किया जाना चाहिए। गोपाष्टमी के अवसर पर उन्होंने सभी के लिए शांति, भाईचारे और खुशहाली की कामना की।

SCROLL FOR NEXT