कर्सियांग : कर्सियांग वन प्रभाग के वनकर्मियों ने घुम्ती चाय बागान क्षेत्र के एक घर से करीब 7-8 फीट लंबा किंग कोबरा सुरक्षित रूप से बरामद किया। वन विभाग के अनुसार, घर में किंग कोबरा देखे जाने की सूचना मिलने पर कर्सियांग वन रेंज अधिकारी मनोज कुमार छेत्री के निर्देशन में वनकर्मी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद रोशन थापा और सेयोक प्रधान ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में किंग कोबरा को आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।