सिलीगुड़ी

मिरिक में गांधी जयंती और लालबहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई

Abhijit Dey

मिरिक: मिरिक स्थित मिरिक थर्बु डुप्टिन मंडल पार्टी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व मिरिक थर्बु डुप्टिन मंडल अध्यक्ष अमर राणा ने किया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और शांति के आदर्शों तथा लालबहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा को स्मरण किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प लिया।

SCROLL FOR NEXT