रेल लाइन पार करता दंतैल हाथी  
सिलीगुड़ी

मालगाड़ी चालकों ने बचाई हाथी की जान

नागराकाटा: सही समय पर ट्रेन रोक कर डोलोमाइट लदी एक मालगाड़ी ने रेल लाइन पार कर रहे एक दंतैल हाथी की जान बचा ली। यह घटना शनिवार देर रात नागराकाटा और चालसा स्टेशन के बीच, चापरामारी जंगल से गुजरने वाले रेल मार्ग पर घटी।दलगांव स्टेशन से डोलोमाइट लेकर सिलीगुड़ी की ओर रवाना हुई मालगाड़ी के चालक मुकेश कुमार और ध्रुवज्योति सरकार ने हेडलाइट की रोशनी में रेल लाइन के पास एक विशाल दंतैल हाथी को देखा। हाथी जंगल के एक हिस्से से दूसरे हिस्से की ओर रेल लाइन पार करने का प्रयास कर रहा था। स्थिति को भांपते हुए दोनों चालकों ने तुरंत 70/11-12 नंबर पिलर के पास आपातकालीन ब्रेक लगा दिया, जिससे ट्रेन समय रहते रुक गई।

हाथी के सुरक्षित रूप से रेल लाइन पार करने के बाद ही ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।

उत्तर-पूर्व सीमांत रेलवे के अलीपुरद्वार डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर देवेंद्र कुमार ने बताया कि जंगल क्षेत्रों में ट्रेनों को नियंत्रित गति से चलाने और चालकों को हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए रेलवे पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

SCROLL FOR NEXT