पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व जब्त मादक पदार्थ  
सिलीगुड़ी

10 किलो गांजा व ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार

मालदह: मालदह जीआरपी ने अलग-अलग अभियानों में गांजा और ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 10 किलोग्राम गांजा और 1 किलो 190 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पहले मामले में गिरफ्तार तीन महिलाओं की पहचान प्रमिला देवी, अंकिता देवी और अर्चना देवी के रूप में हुई है। तीनों बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी और कुर्सेला क्षेत्र की रहने वाली हैं। जीआरपी के अनुसार, तीनों डाउन कंचनजंघा एक्सप्रेस के वातानुकूलित (एसी) आरक्षित कोच के शौचालय में गांजा छिपाकर तस्करी कर रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में मालदह कोर्ट रेलवे स्टेशन से राना कुमार नामक एक युवक को 1 किलो 190 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। वह बिहार के मधेपुरा जिले का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मालदह-कटिहार ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी ने चारों आरोपियों को मालदह अदालत में पेश कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

SCROLL FOR NEXT