प्रभात फेरी में शामिल विद्यार्थी  
सिलीगुड़ी

अरण्य सप्ताह पर माल में वन संरक्षण का संदेश

नागराकाटा: अरण्य सप्ताह के अवसर पर जलपाईगुड़ी वन विभाग के निर्देशानुसार गुरुवार को माल महकमा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केरन डायना, चालसा और माल रेंज के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम माल आदर्श विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माल महकमा शासक उत्कर्ष खांडल थे। इसकी शुरुआत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की भागीदारी से निकाली गई प्रभात फेरी से हुई। रैली के माध्यम से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण और वन एवं वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद वन संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा विषय पर सिट एंड ड्रॉ, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम से पांचवें स्थान तक के विजेता विद्यार्थी 19 जुलाई को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में माल महकमा का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में केरन डायना रेंज के रेंजर सौम्य राय, चालसा रेंज के रेंजर अशेष पाल समेत वन विभाग के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद हुए ।

SCROLL FOR NEXT