सिलीगुड़ी

अनित थापा के जन्मदिन पर मरीजों में खाद्य सामग्री वितरित

Abhijit Dey

कर्सियांग: भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) के अध्यक्ष अनित थापा के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक युवा शक्ति, कर्सियांग शहर समिति की ओर से कर्सियांग टीबी सेनिटोरियम अस्पताल में उपचाररत मरीजों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की गई।

युवा शक्ति कर्सियांग शहर समिति के सदस्यों ने मरीजों को हॉर्लिक्स, ओट्स, बिस्कुट और अंडे वितरित किए। इसके अलावा अस्पताल के कर्मचारियों को भी कुछ खाद्य सामग्री प्रदान की गई।

आयोजक समिति ने बताया कि सामाजिक सेवा के माध्यम से अनित थापा के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके जन्मदिन पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों ने अनित थापा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की कामना की।

SCROLL FOR NEXT