रिफ्रेशर प्रशिक्षण में भाग लेते सिविक वॉलंटियर्स 
सिलीगुड़ी

सिविक वॉलंटियर्स के लिए 5 दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण शुरू

कालियागंज: जनता और पुलिस के बीच समन्वय को और मजबूत करने तथा सिविक वॉलंटियर्स की पेशेवर दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से रायगंज पुलिस जिले की ओर से कर्णजोड़ा पुलिस लाइन में पांच दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सिविक वॉलंटियर्स को आधुनिक पुलिसिंग के अनुरूप अधिक सक्षम, अनुशासित और जनहितैषी बनाना है। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से सिविक वॉलंटियर्स भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, आपात स्थिति में त्वरित निर्णय और जनता के साथ व्यवहार से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की देखरेख में शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, परेड, ट्रैफिक प्रबंधन और फील्ड वर्क के व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किए जा रहे हैं।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान समय में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सरकारी कार्यों के संचालन में सिविक वॉलंटियर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे प्रशिक्षण से उनकी कार्यक्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इस पहल से जिले में पुलिस-जनता संबंध और मजबूत होंगे तथा ट्रैफिक व्यवस्था और जनसेवा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

SCROLL FOR NEXT